छोटे बच्चों ने ड्रिल प्रस्तुत कर जीता दर्शकों का दिल
जुस्को स्कूल कदमा का वार्षिक खेलकूद दिवस
जमशेदपुर : जुस्को स्कूल कदमा का वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दीपक रावल (पूर्व कर्नल, इंडियन आर्मी) एवं ए एफ मदन (एडमिनिस्ट्रेटर, जेम फाउंडेशन) शामिल हुए. इस अवसर पर पांचों हाउस (पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश, वायु) लते हुए आयोजन को हरी झंडी दिखाई गई.
आयोजन में कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, चौथी एवं पांचवीं के बच्चों ने ड्रिल प्रस्तुत किया. साथ ही कक्षा 9 से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया. योगा व ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी आकर्षक रहा. बच्चों के लिये विभिन्न प्रकार के रेस, पिकनिक रेस, दौड़, जैवलिन थ्रो, पार्टी रेस आदि में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इसमें ओवरऑल हाउस-आकाश, फस्र्ट रनरअप-पृथ्वी, सेकेंड रनरअप-वायु हाउस रहा. इसके अलावा बेस्ट एथलिट (जूनियर)-योगेश व दृश्या तथा बेस्ट एथलिट (सीनियर)-रंजीत व कृतिका रहीं. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या झुमझुमी नंदी, उप प्रधानाचार्या अनंदिता राय, को-ऑर्डिनेटर कमर अली, सीमा तिवारी, खेल शिक्षक गोपाल सिंह, सिंगो, राहुल, किरण, किशुन आदि के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

