March 29, 2026

साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास को दी श्रद्धांजलिप्रधान निशान सिंह ने शोकाकुल परिवार से संवेदना जताई

sakchi-gurudwara

जमशेदपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान निशान सिंह ने अन्य कमिटी सदस्यों संग दिवंगत रामदास सोरेन को श्रधांजलि अर्पित की और परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए संवेदना जताई. गुरुवार को घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत रामदास सोरेन के आवास पर पहुंचकर प्रधान निशान सिंह ने अन्य सदस्यों संग श्रद्धांजलि स्वरुप दिवंगत रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये.
निशान सिंह ने रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन और उनकी पत्नी को ढाढ़स बंधाया. निशान सिंह कहा कि रामदास सोरेन का सिख समुदाय से खास लगाव था और वे अधिकतर सिख धार्मिक समागमों में सक्रिय रूप से शामिल अवश्य जरूर होते थे. उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है.
इस अवसर पर निशान सिंह के अलावा अजायब सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण, त्रिलोचन सिंह तोची, हरजीत सिंह मोनू, सतबीर सिंह गोल्डू, सतपाल सिंह राजू , बलबीर सिंह, मनोहर सिंह मिते, दलजीत सिंह एवं सुरजीत सिंह शित्ते सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने मिलकर स्व. सोरेन की आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की अरदास की.

hemkund-public-school

You may have missed