March 29, 2026

चित्रगुप्त पूजा समिति कदमा की वार्षिक बैठक सम्पन्न

IMG-20250820-WA0025

जमशेदपुर।  चित्रगुप्त पूजा समिति, कदमा की वार्षिक बैठक का आयोजन   सोमवार को  चित्रगुप्त भवन कदमा में किया गया। बैठक की शुरुआत समिति के स्वर्गवासी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक का संचालन मुख्य संरक्षक चितरंजन वर्मा, अध्यक्ष अतुल चंद्रा एवं सचिव संजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। सचिव संजीत कुमार सिन्हा ने वर्ष 2024-25 की आय-व्यय विवरणी एवं समिति की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि पूजा कमेटी एवं महिला कमेटी पूर्व की तरह कार्य करती रहेंगी। साथ ही, अध्यक्ष अतुल चंद्रा ने कहा कि पूरे कदमा क्षेत्र के कायस्थ परिवारों को समिति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

hemkund-public-school

इस वर्ष 23 अक्तूबर, गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा सह गोवर्धन पूजा (भाई दूज) का आयोजन किया जाएगा। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

बैठक में समिति के सदस्य राकेश कुमार, अमरेन्द्र, आनन्द, बक्शी, दिवाकर, नीतू, शैलेंद्र आदि ने विचार एवं मार्गदर्शन साझा किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिव दर्शन सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

You may have missed