चंद्रकोना के नगर कीर्तन में शामिल होकर कमाया पुण्य
गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के चंद्रकोना टाउन के नानकसर गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगरकीर्तन निकाला गया, जिसमें बंगाल की संगत के साथ झारखंड और ओडि़सा से भी संगत ने नगरकीर्तन में हिस्सा लिया. लौहनगरी से समाजसेवी चंचल भाटिया, ‘आग़ाज’़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, झामुमो नेता सिमरन भाटिया, सिख नौजवान सभा बारीडीह के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी, संत कुटिया नौजवान सभा के मलविंदर सिंह, सिख नौजवान सभा सरजामदा के प्रधान जगप्रीत सिंह, रणवीर सिंह, अभय कुमार आदि नगरकीर्तन में शामिल हुए.
गुरुद्वारा कमेटी द्वारा सभी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया. नगरकीर्तन अपराह्न 2 बजे शुरु हुई तथा नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा शाम 6 बजे गुरुद्वारा साहिब वापस आयी. उसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई एवं गुरु का अटूट लंगर भी वरता. वहीं रात मे गुरुद्वारा साहिब में रैनसवाई कीर्तन दरबार भी सजा. गुरुद्वारा साहिब चंद्रकोना के ग्रंथि ज्ञानी सतनाम सिंह ने आयी संगत को गुरु इतिहास की जानकारी दी.

