March 29, 2026

सरायकेला में करंट से 7 साल के मासूम की मौत, गांव में छाया मातम

IMG_20250818_180349-768x560

सर्च न्यूज़ सच के साथ- | तिमनिया गांव।सरायकेला थाना क्षेत्र के तिमनिया गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे बच्चा घर में अकेला था। घर में रखा टेबल फैन अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से करंट प्रवाहित करने लगा।

hemkund-public-school

बच्चा अनजान था और जैसे ही उसने टेबल को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और फर्श पर गिर पड़ा।अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषितकुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो बच्चे को बेहोश हालत में पाया। तुरंत उसे सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गांव में शोक की लहरइस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

You may have missed