March 29, 2026

लंबित आवास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करेंचाकुलिया के कालापाथर पंचायत पहुंचे डीडीसी, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

IMG-20250822-WA0127

सर्च न्यूज , सच के साथ , जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान ने चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण शुक्रवार को किया तथा लाभुकों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया. निरीक्षण के क्रम में उप उन्होंने कालापाथर पंचायत के सबर टोला में पीएम जनमन एवं अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया व निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को शीघ्र अपने घर का लाभ मिल सके.
डीडीसी ल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी पात्र परिवारों को आवास की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पंचायत सचिव को लंबित सभी घरों की सूची बनाकर साप्ताहिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, पंचायत सचिव, जिला आवास समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

hemkund-public-school

You may have missed