March 29, 2026

डांस प्रति. में दिखी विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक

IMG-20251202-WA0010

करीम सिटी कॉलेज में कौमी एकता सप्ताह

hemkund-public-school

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट द्वारा कौमी एकता सप्ताह के तहत डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया. एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली ने छात्रों को कला, संस्कृति और एकता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कार्यक्रम की सराहना की. विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जीसू केतन पटनायक (रजिस्ट्रार, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची) तथा डॉ. नरेन्द्र नरोत्तम (प्रॉक्टर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची) शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर अपने विचार रखे. प्रतियोगिता दो श्रेणियों-सोलो थीम (बॉलीवुड रेट्रो 60-80’) और ग्रुप थीम (फोक) में आयोजित की गई.
सोलो कैटेगरी में प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों में मुस्कान, अदरीजा, इप्सिता, साध्वी, अरिजीत, आस्था, अदिति, हर्षिका, गोल्डी, सोनल मुंडा, शोभिक, मनीष, ज्योति, जेफ और आकाश शामिल थे. वहीं ग्रुप कैटेगरी में सोनल एवं ग्रुप, ममता एवं ग्रुप, शिखा एवं ग्रुप, मौसमी एवं ग्रुप, स्नेहा एवं ग्रुप, रिया एवं ग्रुप ने विविध लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी, जिनमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक स्पष्ट दिखी. कार्यक्रम में बतौर निर्णायक प्रियंका सिंह और श्यामली चौधरी थीं. दोनों ने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, तालमेल, ऊर्जा और थीम की प्रासंगिकता के आधार पर निर्णय लिया. कार्यक्रम का संचालन सोनल और राहत फ़ातमा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक सैय्यद साजिद परवेज़ ने किया.

You may have missed