DC praises Sikh reps’ social work in Jamshedpur: जमशेदपुर: डीसी राजीव रंजन ने कोल्हान के सिख प्रतिनिधियों के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने हाल ही में कोल्हान के सिख प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके कार्यों को सराहनीय बताया ।उपायुक्त ने सिख प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि उनकी सामाजिक सेवाएं न केवल समुदाय के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
