March 28, 2026

डीबीएमएस कॉलेज के विद्यार्थी शैक्षणिक यात्रा में पहुंचे दार्जिलिंग

IMG-20251119-WA0006

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज कदमा के छात्रों ने शैक्षणिक एवं दर्शनीय यात्रा के तहत दार्जिलिंग की सैर की. यात्रा का उद्देश्य छात्रों को कक्षा के वातावरण से परे वास्तविक दुनिया का अनुभव प्रदान करना और उन्हें प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना था. यह भ्रमण 6 दिवसीय था. छात्रों ने मिरिक झील, गोपाल धारा, टाइगर हिल, कंचन जंघा, बतासिया लूप, चिड़िया घर, चाय बगान, माउंटेनियरिंग हिल और तेनजिंग हिल का दर्शन किए. इस यात्रा में छात्रों के साथ शिक्षक और कर्मचारी भी गए थे.
प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं छात्रों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है, इससे न केवल ज्ञान की वृद्धि होती है बल्कि उनके टीम वर्क और नेतृत्व जैसे कौशल भी विकसित होते हैं. यात्रा में प्रबंधन समिति की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, डॉ मीनाक्षी चौधरी, सुदीप प्रमाणिक, ललित किशोर, बिरेन्द्र पाण्डेय एवं जूलियन एंथोनी भी शामिल थे.

hemkund-public-school

You may have missed