March 10, 2026

डीबीएमएस कॉलेज की दीदियों को किया सम्मानित

IMG-20260309-WA0007

● अलुमनाई एसोसिएशन ‘टीम सेतु’ ने की पहल

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अलुमनाई एसोसिएशन ‘टीम सेतु’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज की दीदियों (सपोर्ट स्टाफ) को सम्मानित किया गया. उन्हें संस्था की रीढ़ मानते हुए विशेष उपाधियाँ, टियारा, सैश एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए. इस सम्मान से दीदियाँ काफी प्रसन्न और भावुक दिखीं.
कार्यक्रम में अलुमनाई एसोसिएशन की सलाहकार एवं कॉलेज सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव सुधा दिलीप, अलुमनाई सेल समन्वयक अमृता चौधरी, प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता तथा उप-प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल उपस्थित रहीं. इस अवसर पर अलुमनाई सदस्य सुयशा, डी. कोमल, चंद्रमणि, एंजेल मुंडा, काजल महतो, तनुश्री बोस एवं दीक्षा कुमारी भी मौजूद थीं.