March 29, 2026

अवैध शराब बिक्री के विरोध में उलीडीह थाना पर प्रदर्शन,जल्द से जल्द बंद कराने की मांग

IMG-20250819-WA0139

सर्च न्यूज , सच के साथ : जमशेदपुर

जमशेदपुर : मानगो उलीडीह डिमना बस्ती में धड़ल्ले से बिक रही मोबाईल वाली डेली लॉटरी और अवैध शराब भट्टी के खिलाफ मोहल्ले की महिलाओं ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाने में गोलबंद होकर मामले की जानकारी थानेदार को दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि डेली मोबाईल वाली लॉटरी में अगर लगाम नहीं लगेगा तो सभी के घर द्वार बिक जायेंगे. महिलाओं का कहना है कि स्थिति तो अब यह हो गई है कि सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान से प्रतिदिन खाने में उपयोग में लाया गया चावल और गेहूं भी अब नशे के लत के कारण लडक़े बिक्री कर दे रहे हैं.
यही नही, चोरी, छिनतई, आत्महत्या, आपसी झगड़े दिन प्रतिदिन इसी अवैध कारोबार के चलते बढ़ रहे हैं. उन्होंने मांग की कि हर हाल में अवैध कारोबार को बंद कराया जाए. उलीडीह थाने में प्रदर्शन करनेवालों में विकास सिंह, विशाल कुंभकार, संतोष दत्ता, दुर्गा दत्ता, तुलसी कुंभकार, बासमती लोहार, माया देवी, रूबी देवी, चंदा देवी, काजल देवी, गुरुवारी महतो, करुणा लोहार, कल्याणी देवी, फुलमनी देवी, सरिता देवी, लव लोहार, कुश लोहार, राजेश शांडिल्य, लच्छू मोदी, मोहन सोलंकी, गणेश टुडु, कार्तिक कालिंदी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed