रायरंगपुर महिला कॉलेज में विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रायरंगपुर: रायरंगपुर महिला कॉलेज में “विकसित भारत” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज के डिग्री और अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए एक शिक्षाप्रद अनुभव रहा।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार राम और अंग्रेजी शिक्षक अभिप्सित दास ने किया। अध्यक्ष सत्पथी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्रों के साथ स्वागत भाषण तथा प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया। फैकल्टी सदस्य अनीता समद और अमित गोपाल ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में एक रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभद्रशिनी मिश्रा, पनेश्वरी टुडू, विद्यावती बेहरा, तरुण महानत, माया, साओना, सुलखन आदि का योगदान दिया। अंत में, फैकल्टी रेणुका ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।