धनबाद में रामनवमी के लिए हाई अलर्ट: उपायुक्त और एसएसपी ने निकाला बाइक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!
सर्च न्यूज ,सच के साथ :धनबाद : रामनवमी के मद्देनजर धनबाद में उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सघन बाइक फ्लैग मार्च निकाला। उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं बाइक चलाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम (विधि-व्यवस्था) हेमा प्रसाद, एसडीएम राजेश कुमार आदि शामिल थे।उन्होंने पूजा पंडालों और मेलों का निरीक्षण किया और आयोजकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

