March 15, 2026

ध्वज पूजन संपन्न, अब शहर को भगवामय करने की तैयारी

IMG-20260315-WA0002

मानगो ट्रांसपोर्टनगर मैदान में जुटे हिन्दू उत्सव समिति व हिन्दू जन जागरण मंच के कार्यकर्ता

जमशेदपुर : हिंदू उत्सव समिति एवं हिंदू जनजागरण मंच द्वारा आगामी 18 मार्च को निकलनेवाले नववर्ष यात्रा के निमित्त यात्रा स्थल डिमना ट्रांसपोर्टनगर मैदान में ध्वज पूजन किया गया. उक्त कार्यक्रम सनातन विधि विधान के साथ पंडित हेमंत पाठक के सानिध्य में सम्पन्न हुआ. इसमें यजमान के रुप में नीरज सिंह, आरएसएस के संजय सिन्हा, मंगल अखाड़ा के मुन्ना सिंह, शंकर रेड्डी, पप्पू सिंह, पार्षद राजेश सिंह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, अमरेंद्र पासवान, सरवन पासवान, प्रिंस सिंह, पप्पू राव, सुशीला शर्मा, हिंदू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, मनीष हिन्दूस्तानी, प्रीति सिन्हा, पवन सिंह, हेमंत उपस्थित रहे. सर्वप्रथम पंडित हेमंत पाठक ने पांच देवताओं का आह्वान करते हुए पूजा प्रारम्भ की. तत्पश्चात सभी ध्वज का अक्षत पुष्प रोली के साथ पूजन किया गया. सभी पूजीत भगवा ध्वज अब शहर के सारे चौक चौराहे पर लगाए जायेंगे और शहर को भगवामय किया जायेगा. कार्यक्रम में शिवशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह निराला, सुबोध श्रीवास्तव, छोटन मिश्रा, राजेश सिंह बम, भक्तरंजन महतो, चंदन झा, अनिता शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश ने बताया कि इस बार उक्त शोभायात्रा डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से प्रारम्भ होकर साकची सुभाष मैदान (आमबगान) तक जाएगी. उक्त यात्रा में संबधित जिम्मेदारी हिन्दू उत्सव समिति एवं हिंदू जनजागरण मंच ने 21 सदस्यीय संचालन समिति बनाकर सौंप दी है.