March 29, 2026

दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : काले

IMG-20251215-WA0001


हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी

जमशेदपुर : मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों बागुनहातू, ह्यूमपाइप, इन्द्रानगर, कल्याणनगर, भुइंयाडीह, तूरी भवन (सीतारामडेरा), ट्यूब हरिजन बस्ती, बर्मामाइंस सहित अन्य इलाकों में जरूरतमंदों, असहायों एवं बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्री काले प्रत्येक स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहे और जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाकर उनका हालचाल जाना.
इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है. समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास रहा है. शहरवासियों के सहयोग, समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद के बदौलत संघ विगत पच्चीस वर्षों से लगातार मानव सेवा के कार्यों में संलग्न है. कार्यक्रम में शशिवीर राणा, ताराचंद कामंत, सुरेन्द्र मास्टर, अनुभव सिन्हा, मछंदर निषाद, बंदना नामता, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, विवेक कामत, सुभाष प्रमाणिक, मधुसूदन चंद्र, मधुसूदन बाउरी, केपी पाल, प्रभात कुमार सिंह, गिरधारी लाल, नागेश्वर राव, अर्जुन राव, श्रवण दास, राजेश शर्मा, लालटु डे, राहुल चौधरी, बबन मजुमदार, राजू कालिंदी, कबलू दास, चंदन मिश्रा, सूरज चौबे, सागर चौबे, संजीत भारती, सौरव, भारती, मनीष कुमार प्रसाद, शिवा राम, हेमंत कुमार, हेमू देवी, सुरेश प्रसाद, महेश मुखी, विक्की मुखी, सावन मुखी, गायत्री देवी, सावी देवी, शशि देवी, शांति देवी, जॉनी भुइंया, सविता देवी, सोनू दास, मंगल नायक, सागर मलिक सहित अन्य स्थानीय लोगों एवं संघ के जुगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी, शेखर मुखी, मनोज हलदर सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही.

hemkund-public-school

You may have missed