October 18, 2025

बीच नहीं रहे ‘दिशोम गुरु’शिबू सोरेन , झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने 81 की उम्र में कहा अलविदा, “आज मै शून्य हो गया हूं “-हेमंत सोरेन

IMG-20250804-WA0011

सर्च न्यूज , सच के साथ : रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी।

शिबू सोरेन को जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार खराब होती गई और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके नहरा गया है।

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र में कोयला मंत्री भी रहे और आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़े। उनकी विरासत झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।