March 29, 2026

दिव्यांगों को समान अवसर व सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य

IMG-20251203-WA0008

● विश्व दिव्यांगता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया दिव्यांगजनों में ई ट्राई साइकिल का वितरण

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिला प्रशासन एवं जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आज विश्व दिव्यांगता दिवस पर समाहरणालय स्थित सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान एवं सामाजिक प्रगति में उनकी सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम में अधिकारियों, दिव्यांगजन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लेते हुए दिव्यांगजन-हितैषी नीतियों, अवसरों एवं सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर अपने विचार साझा किए.
इस अवसर पर मंत्री ने 10 दिव्यांगजनों के बीच ई ट्राई साइकिल का वितरण तथा विभिन्न खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. मंत्री ने कहा कि समाज तभी प्रगतिशील माना जा सकता है जब दिव्यांगजनों के लिए समावेशी वातावरण, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो. इसी दिशा में राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को तेज़ी से लागू कर रही है. उन्होने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याणार्थ कार्य कर रही है. इस दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी, सहायता प्रावधानों तथा तकनीकी सहयोग से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया.

You may have missed