March 28, 2026

दलमा डायनामाइट्स बने जेसीएपीएल के विजेता

IMG-20260114-WA0006


जेसीएएस का क्रिकेट महाकुंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (जेसीएपीएल) का समापन ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड, टेल्को में हुआ. पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में दलमा डायनामाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमना ड्यूक्स को पराजित कर खिताब अपने नाम किया. टीम ऑनर एवं कप्तान बिश्वनाथ हजरा थे. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शयान शाह को मिला. वहीं महिला वर्ग में जमशेदपुर डाइवाज ने जुबली क्वीन्स को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस टीम की ऑनर जे. पी. हीरवाल तथा कप्तान शीटल हीरवाल थीं. शीटल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि अनुराधा कुमारी को फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान मिला.
व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गुरतेज सिंह भाटिया, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तारकेश्वर गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ फील्डर शयान शाह, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रोशन कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज आदर्श रिंगसिया को मिला. टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुगम सरायवाला, मनीष मूनका, शिव कुमार चौधरी, विनीत मेहता, रामाकांत गुप्ता, संजय गोयल, दया शंकर, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र दास, आनंद अग्रवाल प्रेस प्रभारी रवि गुप्ता, सुशील खोवाला, जगदीश खंडेलवाल, बिनोद सरायवाला, महेश अग्रवाल, मनीष केडिया आदि सक्रिय थे.

hemkund-public-school

You may have missed