May 12, 2026

कैरव के गुम होने से सदमे में पूरा परिवार,खोज में जुटी है पुलिस अधिकारियों की टीम

IMG-20260114-WA0062

सर्च न्यूज :

जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के गुम हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है ।24 वर्षीय कैरव गांधी मंगलवार 11 बजे से सम्पर्क में नहीं है । उनके पिता देवांग गांधी और पूरा परिवार दोपहर से उनके दोस्तों और सारे संपर्क के लोगो से उनकी जानकारी लेने की कोशिश कर रहे है परन्तु कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है ।
चांडिल के समीप मिली उनकी गाड़ी

उनकी क्रेटा कार चांडिल के कांदरबेड़ा में लावारिस हालत में मिली है, जिससे अपहरण की आशंका जताई जा रही है। कैरव के खोज में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है और शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं ।

You may have missed