डोकरा कला के कारीगरों से मिले उपायुक्त,उत्थान के लिए जिला प्रशासन द्वारा होगा सार्थक पहल
सर्च न्यूज : सच के साथ :
जिला उपयुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी डोकरा कला के कारीगरों से मुसाबनी में मिले कर उनका मनोबल बढ़ाया । मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता गांव में डोकरा कला के कारीगरों उन्होंने संवाद किया । पारंपरिक डोकरा कला को बाजार से जोड़ने के लिया जिला प्रशासन के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा ।
डिज़ाइन-तकनीकी सहयोग, एक्सपोजर विजिट एवं स्थायी बिक्री प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में विमर्श कर प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग हेतु उपायुक्त ने आश्वस्त किया।
