February 11, 2026

दोमुहानी के साथ गांधी घाट, पाण्डेय घाट व भोजपुर घाट पर भी होगा स्वर्णरेखा महोत्सव

IMG-20260104-WA0014

● विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में हुआ फैसला

जमशेदपुर : इस वर्ष भी स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन आगामी 14 जनवरी, 2026 को होगा. इस संबंध में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की बैठक जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव के आयोजन को लेकर विमर्श हुआ. निर्णय हुआ कि इस बार दोमुहानी संगम घाट के अतिरिक्त साकची के गांधी घाट, भुइयांडीह के पाण्डेय घाट और बारीडीह के भोजपुर घाट में स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. आयोजन की सफलता के लिए सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई.
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने कहा कि नदी पूजन प्रातः 10 बजे सोनारी के दोमुहानी घाट में होगा. इसके पश्चात साकची के गांधी घाट, भुइयांडीह के पाण्डेय घाट और बारीडीह के भोजपुर घाट में नदी पूजन किया जाएगा. इसके माध्यम से नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प और संदेश दिया जाता है. बैठक में आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, धर्मेन्द्र प्रसाद, पप्पु सिंह, नीरज सिंह, हरे राम सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सुर रंजन राय, संतोष भगत, विजय कुमार सिंह, चुन्नु भूमिज, असीम पाठक, अजय कुमार, संजय तिवारी, रवि शंकर सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज कुमार, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार आदि मौजुद थे.