डोर-टू-डोर कचरा उठाव की बदहाली को लेकर बैठक
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिपीट कॉलोनी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उलीडीह थाना समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की. बैठक में वार्ड संख्या 5 की काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं. इस दौरान महिलाओं ने अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की. महिलाओं का कहना था कि कचरा उठाव की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में वार्ड संख्या 5 की महिलाएं बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी.

