February 11, 2026

दुर्गापूजा न्यास समिति के भवन पर ‘सजायाफ्ता’ का कब्जा!डीसी-एसएसपी से शिकायत : पूजा करने पर बूरे परिणाम भुगतने की धमकी

IMG-20250826-WA0035

जमशेदपुर, 26 अगस्त : गोलपहाड़ी काली मंदिर स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा न्यास समिति (ट्रस्ट) के भवन पर स्थानीय आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति रविकांत शर्मा द्वारा कब्जा जमा लेने का आरोप लगाते हुए आज उपायुक्त से पूजा समिति ने शिकायत की. बताया गया कि उनके द्वारा भवन के मुख्य प्रवेश द्वार में ताला जड़ दिया गया है. जिसकारण पूजा समिति दुर्गापूजा के आयोजन से जुड़ी तैयारियां नहीं कर पा रही है.
मंगलवार को इसकी शिकायत पूजा समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के जनता दरबार में की. उपायुक्त को बताया कि रविकांत शर्मा वर्षों पहले अपहरण के एक मामले में सजायाफ्ता (आजीवन कारावास) है. जेल से आने के बाद वह मुहल्ले में अपना रौब जमाते रहता है. यहां तक कि बाहरी असामाजिक लोगों को बुलाकर स्थानीय महिलाओं के साथ छेडख़ानी करना, धमकाना, वगैरह करता है. समिति के उज्जव सानी ने बताया कि 1943 से स्थानीय लोग उक्त स्थल पर दुर्गापूजा, काली पूजा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं. वर्ष 2012 में स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के गठन के बाद उसका पंजीकरण कराया. उक्त ट्रस्ट ही दुर्गा पूजा का लाइसेंसी है. ऐसे में बाहरी व्यक्ति द्वारा ट्रस्ट में दखल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रविकांत शर्मा को अगर पूजा करना है तो वे अन्यत्र जगह पर करे. ट्रस्ट के भवन का इस्तेमाल करने नहीं दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय लोगों के अलावे पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारी श्याम कुमार शर्मा, ललन यादव समेत अन्य शामिल रहे. वहीं पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारी ललन शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के पास भी आयी है. केंद्रीय शांति समिति की बैठक में भी इस मामले को उठाया जाएगा.