March 3, 2026

दुर्गावती व अनामिका के फाग गीतों ने बांधा समां

IMG-20260303-WA0001

गोलमुरी रामदेव बगान में अखिल भारतीय युवा संघ का होली मिलन

जमशेदपुर : होली के पूर्व संध्या में गोलमुरी रामदेव बागान में अखिल भारतीय युवा संघ के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें होली की सार्थकता एवं प्रसंग पर आधारित भोजपुरी फाग गायन हुआ. मोहन और मस्ताना टीम की और से दुर्गावती मिश्रा एवं अनामिका ने जोगीरा फाग गीतों की लड़ी से सांस्कृतिक रंगों की फुहार छोड़ी. यहां राजनीतिक विचारधारा की दीवार गिराते हुए एक दूसरों पर अबीर गुलाल लगाया और गले मिल होली की शुभकामनाएं दी.
आगंतुकों का स्वागत संरक्षक एवं भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, अध्यक्ष उज्जवल कुमार, महासचिव राजीव कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने केसरी अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं ठंडाई पेश कर किया. सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता एवं पार्षद अनिल मोदी, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, टेल्को अध्यक्ष विकास शर्मा, झामुमो नेता बबन राय, सिमरन भाटिया, बंटी सिंह, रवि शंकर तिवारी, अधिवक्ताा केएम राजू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, पत्रकार सुनील पांडेय आदि शामिल हुए.