April 19, 2026

एलबीएसएम कॉलेज में बाहा मिलोन में शामिल हुए संजीव

IMG-20260303-WA0000

ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का भव्य स्वागत

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज प्रांगण में डिपार्टमेंट ऑफ संथाली द्वारा बाहा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. बाहा मिलन कार्यक्रम के दौरान संथाल समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. बच्चे, पुरुष एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मदाल की थाप पर पारंपरिक गीत-संगीत से वातावरण को उत्सवमय बना दिया. यह पर्व फाल्गुन माह के आरंभ से पूर्व मनाया जाता है, जिसमें प्रकृति पूजा और सामाजिक एकता का विशेष महत्व होता है.
मौके पर विधायक ने कहा कि बाहा पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कहा कि ग्राम सभा में बैठकर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का निर्धारण करना हमारी लोकतांत्रिक और सामुदायिक परंपरा को दर्शाता है.

You may have missed