March 29, 2026

ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले

IMG-20251216-WA0018


जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बना हर हर महादेव सेवा संघ का सेवा अभियान

जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड में सेवा भाव के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी है. इस क्रम में भालूबासा के श्री श्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा प्रांगण, साकची कार्यालय सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच ससम्मान कंबलों का वितरण किया गया.
इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही यह सेवा संभव हो पा रहा है. संघ का दृढ़ संकल्प है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरते हुए रात न बिताए. इसी भावना के साथ संघ पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव को लेकर लगातार कार्य करता आ रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संघ परिवार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि सेवा का लाभ शहर के साथ-साथ दूर-दराज के जरूरतमंदों तक भी पहुंच सके.
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, अखिलेश पांडे, रामकेवल मिश्रा, जूगुन पांडे, सरबजीत सिंह टोबी, अशरफ अली अंसारी, रितिका श्रीवास्तव, शेखर मुखी, सुमन कुमार, पिंटू भिरभरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा. वहीं जंबू अखाड़ा कमेटी के बंटी सिंह, मधुसूदन गोस्वामी, अनिल शर्मा, संजय हजारी, सौरव नंदी, सुमित सिंह, अभिजीत घोष, केशव राव, अशोक दास, रवि विश्वनाथ एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ.

hemkund-public-school

You may have missed