एक से बढक़र एक मजेदार गेम्स का विद्यार्थियों ने लिया आनंद
श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में ‘विंटर कार्निवाल’ कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतति
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल परिसर में ‘विंटर कार्निवाल’ का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्निवल में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक तथा गायन जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं फन गेम्स, हस्तकला, लॉलीपॉप लाइब्रेरी, डीप न स्नीप चैलेंज, गेट रेडी टू स्कूल, बैलून बूम बूम बोनांजा, वेस्ट टू वन्डर, रैथमिक रेबारी, द सैलेंट कूक इत्यादि भी हुए. मनोरंजन से जुड़े अनेक स्टॉल लगाए गए जिनका छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया.
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि किड्जी क्रिएटिव क्लब सी एच एरिया की प्रधानाचार्य चित्रा मुखर्जी ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय, जॉलीवुड अभिनेता एवं गायक नीतीश कच्छप, सुमन प्रसाद (डायरेक्टर ऑफ़ फ्लेमिंग आर्ट एकेडमी, कदमा) शामिल हुए. अन्य अतिथियों में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव महतो, विद्यालय प्रबन्धन समिति की सदस्य अनिता महतो, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ-साथ रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में रचनात्मक आत्मविश्वास एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने किया.

