March 13, 2026

एमजीएम मैदान में भगवा ध्वज पूजन, नगर सज्जा शुरु

IMG-20260311-WA0005

हिन्दू नववर्ष यात्रा 18 मार्च को निकलेगी

जमशेदपुर : हिन्दू नववर्ष यात्रा की ओर से आज डिमना एमजीएम मैदान में ध्वज पूजन किया गया, जिसमें पवित्र भगवा ध्वज की पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गया. इसके बाद से ही नगर सज्जा की शुरुआत हो गई. हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हिन्दू नववर्ष के कुछ दिन पूर्व भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ध्वज का पूजन किया जाता है.
हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष सरबजीत ने इस अवसर पर शहरवासियों से आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोभा यात्रा मे भाग ले और युवाओ से आह्वान किया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष यात्रा के लिए तैयार रहें. बताया कि आगामी 18 मार्च को एमजीएम मैदान से यात्रा निकाली जाएगी. धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह ने किया. कार्यक्रम में दीपक भदानी, उपेंद्र सिंह, कमल किशोर, ईश्वर सिंह, राकेश साहू, शंभू चौधरी, राजू पांडे, वंदना दत्त, अल्पना दत्त, सिशांत मौर्य, मनोज शर्मा, वेद प्रकाश उपाध्याय, दशरथ चौबे, राजकुमार श्रीवस्तव, शेखर यादव, पंडित हरे राम तिवारी, नितिन त्रिवेदी, अखिलेश सिंह, मुन्ना मिश्रा, रविशंकर जी, दयाकांत तिवारी, पंडित राम अवधेश चौबे, पंडित बिपिन झा, आकाश, वकील चौधरी, कंचन देवी, नवीन कुमार, प्रीति सिंह, आकाश महतो, हर्ष यादव, नवीन महंती, समरजीत, अमित सिंह, सूरज सिंह, सुनील गोराई, बापन घोष, अनुज कुमार, अजय यादव, संजय साहू, अखिलेश मिश्रा, गोल्डी दुबे, अयान पांडे सहित कई सदस्य मौजूद थे.

You may have missed