March 15, 2026

एथलेटिक प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

IMG-20260315-WA0001

अलग-अलग श्रेणी में जीते पुरस्कार

जमशेदपुर : न्यू बाराद्वारी स्थित पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय परिसर में विद्यालय के वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट अवतार सिंह ने किया. इस अवसर पर खेल झंडोत्तोलन के साथ टॉर्च लाइटिंग भी किया गया. टॉर्च लाइटिंग का नेतृत्व दिव्यांग श्रेणी में 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्वर्णपदक विजेता एवं विद्यालय के छात्र सुप्रियो सरकार ने किया.
कार्यक्रम में खेल जगत के कई नामी-गिरामी लोग शामिल हुए, जिसमें धावक एनसी डे, एथलिट आरपी पांडेय, रेणु सिंह, पावर लिफ्टर लीना दत्ता, के के विश्वास, जे अरुणमूर्ति, डा. वशीकुर रहमान, श्याम शर्मा, राजदीप सिंह आदि के नाम शामिल है. आयोजन में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सोनाली सरकार, प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया.

विजेता विद्यार्थियों की सूची
प्रतियगिता में 100 मीटर दौड़ में बालकों में अरुण गोप प्रथम, दीक्षित कुमार द्वितीय और पवन मुखी तृतीय स्थान पर रहे. 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में अनिता सिंह प्रथम, दिव्या भक्ति द्वितीय जबकि संगीता मुर्मू तृीय स्थान पर रहीं. 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आयुष कुमार प्रथम, अमन सिंह द्वितीय जबकि रोहित सिंह तृतीय स्थान पर रहे. इसी दौड़ के बालिका वर्ग में राखी महतो प्रथम, पलक शर्मा द्वितीय और रिमशी हांसदा तृतीय स्थान पर रहीं. 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर आयुष कुमार जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: अभिनव और रोहित सिंह रहे. इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर अनीता सिंह जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: रिमशी हांसदा और अंजली रहीं.