गालूडीह में शिविर : ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण
जमशेदपुर, 23 फरवरी (रिपोर्टर) : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने कौशिकी आरोग्य नर्सिंग होम के सहयोग से गालूडीह में मेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. यह शिविर स्व. डॉ. तमाल देब की स्मृति में हुआ, जिसमें गालूडीह और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए 250 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उन्हें आवश्यक दवाइयां और उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया.
क्लब के अध्यक्ष पुनीत कौंटिया के नेतृत्व में उक्त शिविर लगा, जिसमें मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी, त्वचा रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों और मेडिकल अधिकारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की. इसमें डॉ. अनुप गुप्ता, डॉ. डॉली गुप्ता, डॉ. अग्निलाल, डॉ. कांता मर्सी, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. बानी देब, डॉ. श्रेयस सिंह, डॉ. सलाभ, डॉ. उपाध्याय का योगदान रहा. रोटरी क्लब ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार जताया. शिविर की व्यवस्थाओं में क्लब की प्रेमा गोगना, ओपी चोपड़ा, इंदिरा धर, कैलाश सिंघानिया सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा.
