गांधी हाउस प्रथम व नेहरू हाउस ने प्राप्त किया दूसरा स्थान
● विकास विद्यालय, मानगो का वार्षिक खेलकूद समारोह
जमशेदपुर : मानगो स्थित विकास विद्यालय का वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन जेआरडी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रॉय उपस्थित होकर छात्रों का हौसला बढ़ाया. विशिष्ट अतिथि ज़िला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह उपस्थित हुए व अपने भाषण में बच्चों के खेलकूद के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की प्रेरणा दी.
अन्य अतिथियों में कोच व पूर्व अंतराष्टीय क्रिकेट खिलाड़ी सतीश सिंह, पूर्व अंतराष्टीय हैंडबॉल खिलाड़ी व कोच फ़िरोज़ खान, जमशेदपुर पूर्वी विधायक के प्रतिनिधि गुंजन यादव आदि भी मौजूद थे. विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने वच्चों का हौसला बढाए. विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार सिंह के छात्रों को पढाई के साथ खेलकूद में आगे रहने के प्रेरणा दी.
समारोह में कक्षा नर्सरी से 9 तक के 600 छात्र, छात्राएँ भाग लिए, जिसमें केजी ग्रुप के लिए पिक अप द चॉकलेट, पिक अप द बिस्कुट, ब्लास्ट आ बैलून आदि किये गए. साथ ही शार्ट पुट, कैरम जूनियर ग्रुप और सीनियर ग्रुप, वॉलीबॉल जूनियर ग्रुप और सीनियर ग्रुप, 800 मी रनिंग सीनियर ग्रुप, 200 मी जूनियर बॉयज एंड 200मी गर्ल्स और भी बच्चें हर तरह के इवेंट्स में भाग लिया. चेस टूर्नामेंट भी करवाया गया. बच्चों में फ्रॉग जम्प और 100मी रनिंग करवाया गया. यह प्रतियोगिता हाउस आधारित थी जिसमे 797 अंक लेकर गांधी हाउस प्रथम स्थान पर रहा तथा 756 अंक लाकर नेहरू हाउस दुसरे स्थान पर रहा. बिपिन कुमार बेस्ट एथेलेटिक बॉयज जुनियर एवं ब्यूटी कुमारी को बेस्ट एथेलेटिक गर्ल्स जुनियर अवार्ड मिला.
अमित यादव बेस्ट एथेलेटिक बॉयज सीनियर एवं अंशिता कुमारी को बेस्ट एथेलेटिक गर्ल्स सीनियर अवार्ड मिला
गांधी हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट का अवार्ड मिला. स्पोर्ट्स डे को सफल बनाने में बिभा सिंह, कोऑर्डिनेटर एस आर नायर, अंशु माला, माला सिंह, पूनम दूबे, देवाशीष महतो, रश्मि पांडे, नेहा सिंह, प्रवीण सिंह, अनंत किशोर पांडा, भवानी महतो, शिवानी भगत, निशा मल्लिक, पूजा महतो, जिनिया चक्रवर्ती, अर्शाला परवीन और स्मिता सिन्हा, गुल्फसा मेम शिक्षिका उपस्थित थे.
