जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के सौजन्य से बुधवार को साकची गरमनाला में 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया गया. कंबल वितरण का यह कार्यक्रम राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, विवेक पांडेय और सुनील सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ. कंबल उन्हीं लोगों को दिया गया, जो वास्तव में इसके हकदार थे. कंबल लेने के बाद लाभार्थियों ने विधायक सरयू Such के प्रति आभार जताया.