गदरा में आनंद मार्ग आश्रम को जमीन दान देनेवाले रामप्रताप सिंह का निधन
जमशेदपुर : गदरा में आनंद मार्ग आश्रम को जमीन दान देनेवाले रामप्रताप सिंह का आज निधन हो गया. लगभग 88 वर्षीय वरिष्ठ आनंद मार्गी रामप्रताप सिंह का हृदय गति रुक जाने के कारण टेल्को अस्पताल में निधन हो गया. वे गत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वे गदरा में परिवार के साथ रहते थे. आनंद मार्ग के अध्यात्मिक दर्शन से प्रभावित होकर आनंद मार्ग में उन्होंने आचार्य चंद्रदेव जी के माध्यम से आनंद मार्ग आध्यात्मिक साधना पद्धति की दीक्षा ली थी. आनंद मार्ग के स्थापना काल से ही जुड़े हुए थे. गदरा में आनंद मार्ग जागृति के लिए जमीन दान किये थे. आज इन्हीं के त्याग के कारण गदरा में आनंद मार्ग का आश्रम स्थापित हो पाया, जिसमें विभिन्न तरह के आध्यात्मिक एवं सेवा मूलक कार्य चलाए जाते हैं. उनका अंतिम संस्कार आगामी 29 दिसंबर (सोमवार) को सुबह 9 बजे आनंदमार्ग पद्धति से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा.
