May 12, 2026

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे कुणाल, लिया आशीर्वाद

IMG-20251228-WA0004

संतकुटिया गुरुद्वारा साहिब, मानगो

जमशेदपुर : दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर संतकुटिया गुरुद्वारा साहिब, मानगो में आयोजित कीर्तन दरबार में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंग़ी ने माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया एवं समूह संगत को गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी. गुरुद्वारा कमिटी के मीत प्रधान सरदार कमलजीत सिंह एवं सिख नौजवान सभा के मलविंदर सिंह ने कुणाल को शॉल देकर सम्मानित किया.
गुरुघर में सर्वप्रथम अखंड पाठ की समाप्ति हुई, इसके उपरांत स्त्री सत्संग सभा, भाई हरमनदीप सिंह एवं भाई हरिंदर सिंह ने कीर्तन गायन से संगत को निहाल किया. अरदास के उपरांत संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर बरताया गया. आज प्रकाश पर्व के मौके पर कुणाल षाड़ंगी के साथ युवा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, झामुमो नेता सिमरन भाटिया भी शामिल रहे. गुरुद्वारा कमेटी के मीत प्रधान कमलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अनूप सिंह, राजपाल सिंह, राजा भाटिया, नौजवान सभा के मलविंदर सिंह, प्रभदीप सिंह दीपू, सरबजोत सिंह, जितेंद्र सिंह रिंकू, चरणदीप सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान शरणजीत कौर, मंजीत कौर, सोनिया भाटिया, कोहिनी कौर, कमलजीत कौर आदि उपस्थित थीं.

You may have missed