May 12, 2026

सोनारी में भाजपा की बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

IMG-20251228-WA0005

जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल की अगुवाई में पार्टी के आगामी कार्यक्रम हेतु मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी नार्थ ले आउट यादव सामुदायिक विकास भवन में बैठक हुई. अटल शताब्दी वर्ष के निमित्त आगामी 30 दिसंबर को पश्चिम विधानसभा में साकची स्थित स्टील क्लब हाउस में होनेवाले विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में भाजपा सोनारी मंडल परिवार के सभी सदस्यगण अपना दायित्व का पालन करते हुए भारी संख्या में शामिल होंगे.
बैठक में विशेष रुप में मंडल प्रवासी सह प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, मंडल प्रभारी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनु ठाकुर, अभिषेक डे, संजय सिंह मुंडा, अखिल सिंह, संजय रजक, सतेंन्द्र सिंह यादव, रीता सिंह, कृष्णा यादव, नेहा साहू, सरिता लाल, अजय रजक, पूरण वर्मा, राजकुमार सिंह, हीरालाल रजक, दीपक नाग, भरत सिंह, अभय कुमार, आदित्य दुबे, अनिता देवी, सीमा देवी, भरत सिंह, दीपक घोष, रासबिहारी प्रसाद, सुनिल सिंह, संजय राय, भूपेंद्र सिंह, लालू यादव, एंव पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे.

You may have missed