February 11, 2026

गोपालगंज के शायर जकी हाशमी के सम्मान में काव्य गोष्ठी

IMG-20260108-WA0003

जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था “दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” में गोपालगंज से आए उर्दू के शायर जकी हाशमी के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन जवाहरनगर में किया गया. सभा की अध्यक्षता प्रो अहमद बद्र ने की. विशेष रूप से डॉ हसन इमाम मल्लिक (स्पोर्ट्स मैनेजर, टाटा स्टील) शामिल हुए. कार्यक्रम का का संचालन शायर गौहर अजीज ने किया. बताया कि डॉ जकी हाशमी उर्दू कॉलेज गोपालगंज में एक प्राध्यापक के रूप में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. परंपरा के अनुसार स्थानीय शायरों ने पहले अपनी रचनाएं सुनाईं और फिर मेहमान से उनकी गजलें और अशआर सुने गए.
संस्था की तरफ से जिन शायरों ने अपने कलाम सुनाएं उनमें सैफ अली सैफ, हसरत निजामी, सफदर हारून, शोएब अख्तर, सरफराज शाद, फरहान खान फरहान, सद्दाम गनी, गौहर अजीज तथा अहमद बद्र के नाम प्रमुख हैं. सफीउल्लाह सफी हैदराबाद से जुड़े और ऑनलाइन अपनी गजल सुनाई. मेहमान शायर ने जमशेदपुर में होनेवाली उर्दू शायरी को उच्च स्तरीय शायरी करार दिया. कहा कि यहां के उर्दू माहौल की मिसाल कहीं और नहीं मिलती है. सभा के अंत में अध्यक्षीय भाषण हुआ और फरहान खान फरहान ने धन्यवाद ज्ञापन किया.