गोविंदपुर : विशेष आकर्षण का केंद्र होगी मां की प्रतिमा
बासंती दुर्गापूजा का रजत जयंती समारोह, 22 को होगा उद्घाटन
जमशेदपुर : गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष आयोजित होनेवाली पूजा की शुरुआत पूरे विधि-विधान के साथ हो गई. समिति द्वारा भूमिपूजन और झंडा पूजन संपन्न होने के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया. समिति ने घोषणा की है कि इस वर्ष की पूजा का विधिवत उद्घाटन 22 मार्च को किया जाएगा. यह वर्ष श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा समिति अपनी स्थापना का 25वाँ वर्ष (रजत जयंती) मना रही है. इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष तैयारियां की जा रही है. इस बार की प्रतिमा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी, जिसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है.
भूमि पूजन के पावन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें पार्षद परितोष सिंह, थाना प्रभारी पवन कुमार, रामनवमी सिंह, श्याम किशोर सिंह, अशोक सिंह, संरक्षक इंद्रजीत सिंह आदि के नाम प्रमुख है. कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव मिगेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत मुनि, प्रीतम, धीरेन्द्र मिश्रा, विवेक विशाल, सिंटू झा, अखिलेश सिंह, रिशु कुमार, नीरज, गणेश, चन्द्रभान, राहुल, अक्षत, पीयूष, साहिल, गुड्डा, रोनि, राजेश, अमन एवं समिति के अन्य सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
