ग्राहक के रुप में महिलाओं की भूमिका-अधिकार पर चर्चा
कदमा में ग्राहक पंचायत महिला आयाम की बैठक
जमशेदपुर : ग्राहक पंचायत महिला आयाम की बैठक कदमा में हुई, जिसका विषय ‘महिलाओं में ग्राहकीय बोध और भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाते हुए शुद्ध भोजन करें ग्रहण’ था. कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत परिचय विजयालक्ष्मी ने किया. उपरोक्त विषय पर चर्चा करते हुए प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक के रूप में महिलाओं की भूमिका एवं उनके अधिकारों पर चर्चा की और महिला आयाम के विस्तार पर भी बात हुई.
महिलाओं के स्वास्थ्य पर बोलते हुए बबिता ठाकुर ने बताया कि कैसे आज हम रासायनिक वस्तुओं से बने भोजन का प्रयोग कर रहे हैं और हमें इससे कैसे बचना है. मौके पर बलिदान दिवस के शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. धन्यवाद ज्ञापन योग्यता नायडू और शांति मंत्र मीरा गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में सुजाता पटेल, मंजू देवी, नीलू सिंह, रीना परितोष, रीमा भट्टाचार्य, शर्मिला सिंह, बिन्नी वर्मा, अंजू देवी, संगीता सिंह एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही.

