March 29, 2026

ग्राम सभा के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन हेतु लाभुक व स्थल चिन्हित करें

IMG-20251210-WA0004

● पीएम–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में पीएम–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व के जिलास्तरीय समिति की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन पर चर्चा हुई तथा सभी संबंधित बीडीओ से ग्राउंड रिपोर्ट प्राप्त किया गया. बीडीओ द्वारा दस चयनित गांवों में वर्तमान में सोलर ऊर्जा से कौन-कौन से योजना संचालित है, और किस योजना का संचालन किया जा सकता है जिससे एक बड़े वर्ग समूह को फायदा हो इसपर विमर्श किया गया. गौरतलब है कि मॉडल सोलर विलेज निर्माण के लिए जिले के 7 प्रखंडों के 10 गांवों का चयन किया गया है, जिनमें मुसाबनी प्रखंड में पारूलिया व धोबनी, धालभूमगढ़ में कोकपाड़ा व नरसिंहगढ़, घाटशिला का बड़ाजुड़ी, पोटका में हाड़तोपा व कालिकापुर, बहरागोड़ा का मानुषमुड़िया, पटमदा में बड़ा बांगुड़दा व बिडरा तथा बोड़ाम प्रखंड का बोड़ाम गांव शामिल है. उक्त गांवों का चयन 5000 से अधिक आबादीवाले गांव अथवा जिले में ऐसे 10 गांव के नहीं होने पर अधिकतम आबादी वाले गांवों के रूप में चिन्हित किया गया है.
उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि चयनित सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दें. विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सोलर योजनाओं की पात्रता, सब्सिडी एवं आवेदन प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझाई जाए. सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल स्थापना, पीएम–कुसुम के विभिन्न घटकों का क्रियान्वयन, सोलर आधारित सिंचाई, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट लाइट आदि पर व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई की जाए.

You may have missed