March 29, 2026

ग्रामीण मतदाताओं से वोट मांगने पहुंचे लिप्पू

IMG-20251209-WA0012

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव प्रचार के दौरान सुरेश शर्मा ‘लिप्पू’ ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और प्रत्येक स्थान पर उन्हें समर्थन मिला. इस दौरान लोगों ने नाराजग़ी जताई कि घाटशिला में मतदान केंद्र न होना ग्रामीण मतदाताओं के साथ अन्याय है. उन्होंने घाटशिला में मतदान केंद्र सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही समाज के विकास के लिए कई क्षेत्रों में सुधार के सुझाव दिये, जिसमें युवाओं की उच्च शिक्षा व छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य व चिकित्सा सहायता, परिवहन सुविधाओं में सुधार व अन्य जनकल्याणकारी सुविधाएं आदि शामिल है. उपरोक्त चुनावी अभियान में सुरेश शर्मा लिप्पू के साथ विजय आनंद मूनका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, उमेश खिरवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, दीपक चेतानी, मोहित मूनका, अमित अग्रवाल मोनू, अश्विनी कुमार अग्रवाल आदि शामिल थे.

hemkund-public-school

You may have missed