March 28, 2026

शानदार प्रदर्शन: 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 की विजेता बनी झारखंड टीम

champions-jharkhand-hocky

रांची: झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि ओडिशा की टीम उपविजेता रही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शानदार… झारखण्ड की विजेता बेटियों को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। इस चैंपियनशिप में ओडिशा समेत सभी राज्यों की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।”

hemkund-public-school

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ये बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।

You may have missed