‘अब गुटबाज़ी नहीं चलेगी!’ — राहुल गांधी और खरगे का झारखंड कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश
‘काम नहीं तो मंत्रालय नहीं’, संगठन को प्राथमिकता दो, नहीं तो जवाब देना होगा|
बैठक में मंत्रियों से उनके विभागों की रिपोर्ट ली गई और संगठन के प्रति उनकी भूमिका पर सवाल उठाए गए। राहुल गांधी ने निर्देश दिया कि कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो, और विधायकों व संगठन को नजरअंदाज़ करने की संस्कृति खत्म होनी चाहिए।
खरगे ने भी चेतावनी दी कि सिर्फ पद से सेवा नहीं होती, जनता के बीच जाकर काम करना जरूरी है। पार्टी संगठन को मजबूत किए बिना कोई नेता आगे नहीं बढ़ सकता।
यह संदेश स्पष्ट था — अब प्रदर्शन के आधार पर ही पद मिलेगा, वरना बाहर का रास्ता तय है।
