March 28, 2026

गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब का होगा भव्य स्वागत

IMG-20260103-WA0003

साकची गुरुद्वारा प्रंबधक कमिटी की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित 4 जनवरी को निकलनेवाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने पूर्ण श्रद्धा के साथ पूरी कर ली है. नगर कीर्तन का समापन साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य स्वागत के साथ होगा. शुक्रवार को नगर कीर्तन की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनौपचारिक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अगुवाई में हुई. बैठक में सरदार परमजीत सिंह काले, अजायब सिंह बरियार, जसबीर सिंह गांधी, सतबीर सिंह गोल्डु, सन्नी सिंह बरियार, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, मनोहर सिंह मित्ते तथा जयमल सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हुए.
प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब का साकची में भव्य स्वागत किया जाएगा. डयोढ़ी साहिब से पुष्पवर्षा होगी, जो गुरु साहिब पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करेगी. नगर कीर्तन की समाप्ति पर अरदास के पश्चात भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी. गुरुद्वारा साकची को इस पवित्र अवसर के लिए आस्था के रंगों में रंग दिया गया है. पूरा परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा है, जो रात्रि में अलौकिक और दिव्य छटा बिखेर रहा है. अकाली दल के सदस्यों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची का दौरा किया था.

You may have missed