May 12, 2026

प्रशासनिक अनुभवों व विकासात्मक पहलों पर किया संवाद

IMG-20260103-WA0004

प्रशिक्षु आईएएस का दो दिवसीय स्टडी टूर संपन्न, कई विषयों पर साझा की जानकारी

जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने दो दिवसीय ‘विंटर स्टडी टूर’ के समापन केे अवसर पर समाहरणालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक संरचना, औद्योगिक विकास, जनजातीय बहुल क्षेत्र में प्रशासनिक चुनौतियों, नवाचार आधारित शासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की.
उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर का प्रशासनिक अनुभव नीति निर्माण की नींव होता है और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण अधिकारियों को जमीनी वास्तविकताओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने जमशेदपुर के औद्योगिक मॉडल, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, संसाधन प्रबंधन तथा सामाजिक समावेशन पर भी अपने अनुभव साझा किए. शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाथ एम, सुशांत कुमार, शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बाबरुवान, कुमुद मिश्रा, फरखंदा कुरैशी, दिव्यांश मीणा, अभिषेक कुमार सिंह, गोवसिका पी.आर. एवं अंकित पांडेय उपस्थित रहे. प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले में प्राप्त सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उपायुक्त का आभार जताया तथा अध्ययन भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को अपने प्रशासनिक प्रशिक्षण में उपयोगी बताया.

You may have missed