March 29, 2026

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार 13 व 14 को

IMG-20251212-WA0013

मनीफिट में दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह और कथावाचक चमकौर सिंह धन करेंगे संगत को निहाल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सिख पंथ के नौवें पातशाह शहीद गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 13 व 14 दिसंबर को मनिफिट के डीवीसी मैदान में दो दिवसीय कीर्तन व कथा दरबार सजाया जाएगा. यह पवित्र समागम सिख नौजवान सभा (मनिफिट यूनिट) के तत्वावधान में साध-संगत के सहयोग से आयोजित होगा. दो दिन तक चलने वाले इस आस्था के महासागर में श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिन्दरबीर सिंह, कथावाचक ज्ञानी चमकौर सिंह धन, भाई गुरप्रताप सिंह पदम (ढाडी जत्था) एवं भाई हरमीत सिंह टाटानगरवाले कीर्तनिये संगत को गुरबाणी का रसपान कराएंगे. उपरोक्त आयोजन हेतु सभा के सुरेंदर सिंह सन्नी के अलावा तरसेम सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, राजेन्द्र सिंह, गजराग सिंह, जसबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह गोल्डी, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह और गुरमीत सिंह जुटे हुए हैं. आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य सरदार सुरेन्द्र सिंह सन्नी ने बताया कि दोनों दिन दोपहर व शाम को गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा.

You may have missed