October 19, 2025

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए दिनेश, आवास पर फहराया तिरंगा

IMG-20250813-WA0004

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज अपने आवास पर तिरंगा फहराकर आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई. उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है. इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है.उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर अभियान को सफल बनाएं. इस दौरान गोलमुरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंता, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद समेत अन्य मौजूद थे.