हार-जीत को स्वीकार करने व विनम्र बने रहने का सीख देता है खेल
लोयोला स्कूल टेल्को का वार्षिक खेलकूद समारोह, पैंथर हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को में आज वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फ़ादर माइकल धनाराज (एस.जे, रेक्टर, लोयोला जमशेदपुर) ने किया. अतिथियों के साथ विद्यालय की प्राचार्या चरणजीत ओहसन एवं प्रशासक फ़ादर जेरी एवं स्कूल मार्गदर्शक फादर पायस, लोयोला स्कूल जमशेदपुर प्राचार्य फादर विनोद, सीनियर कॉर्डिनेटर रेशमा रोड्रिग्स, जूनियर कॉर्डिनेटर जीनत मारिया सुंडी व मॉडिर्रेटर कोलीन भी उपस्थित रहीं. शिक्षिका रिंकी व आठवीं की छात्रा रिदिमा मंच संचालन किया. विद्यालय के विभिन्न हाउस-जगवार, पैंथर, लेपर्ड व चीता ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया. विभिन्न हाउस कैप्टन ने अपनी-अपनी टीमों की उपलब्धियों, खेल भावना और वर्तमान सत्र में प्राप्त सफलताओं का परिचय दिया.
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमें मेहनत, समय का सम्मान, हार-जीत को संतुलित रूप से स्वीकार करने और विनम्र बने रहने की सीख देता हैं. मैदान पर किया गया आपका प्रयास ही आपको सच्चा चैंपियन बनाता है. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर कक्षा 1 व 2 के नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों, और समन्वित कदमों के साथ ड्रील प्रस्तुत की. कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने कराटे ड्रील प्रस्तुत की. कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थी योग आसनों का प्रदर्शन किया. प्राचार्या ने प्रतिभागियों व शिक्षकों का आभार जताया.
विजेताओं की सूची : ओवरऑल चैंपियन-पैंथर हाउस, प्रथम उपविजेता-जैगवार हाउस, द्वितीय उपविजेता-चीता हाउस, सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट-पै़ंथर हाउस, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन-लेपर्ड हाउस, सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक)-अंडर 12- शान मुर्मू (पैंथर हाउस), सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) अंडर 14- अनिकेत यादव (जैगवार हाउस), सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) अंडर 16- सिद्धार्थ कश्यप (जैगवार हाउस), सर्वश्रेष्ठ एथलीट (बालक) अंडर 18 -शुभांकर कुमार (पैंथर हाउस).

