March 28, 2026

शहीद परिवार-पूर्व सैनिकों को सम्मान व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

IMG-20260123-WA0003

‘नेशनल प्राइड मोमेंट’ में शामिल हुईं अभिनेत्री पूनम ढिल्लन व विधायक पूर्णिमा साहू

hemkund-public-school

जमशेदपुर : रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से नेशनल प्राइड मोमेंट का आयोजन गोलमुरी के एक होटल में संपन्न हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लन शामिल हुईं. समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा नेता भरत सिंह, सिराज खान, हरि सिंह राजपूत कार्यक्रम की आयोजक आशा सिंह, आरफीन अशरफ, सत्यजीत सिंह राजपूत, धनबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह आदि शामिल हुए. मौके पर देशभक्ति गीतों के साथ-साथ भांगड़ा, कथक नृत्य, गतका एवं कई सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया गया. अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र सह स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
इस दौरान पूनम ढिल्लन ने शहीद परिवार के सदस्य, पूर्व सैनिक परिषद के सदस्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट सेवा देनेवाले कई लोगों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह ने बताया कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि अन्य लोग भी उनका आभार जताए और सम्मानित कर उन्हें इसका एहसास दिलाएं. कार्यक्रेम का संचालन सत्यजीत सिंह राजपूत ने किया, जबकि इसे सफल बनाने में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह, आरफीन अशरफ, शिवानी ओझा, बसंत दास, आकांक्षा वर्मा, सुबोध गोराई, जगजीत सिंह आदि का सहयोग रहा.

You may have missed