हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु धर्मरक्षा निधि समर्पण करना जरूरी
● तुलसी भवन में समर्पण अभियान की बैठक, पहुँचे प्रान्त अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान की बैठक में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत पहुंचे, जहां प्रथम बार शहर आगमन पर झारखंड प्राँत के नये संगठन मंत्री चितरंजन को अंगवस्त्र देकर विहिप की जिला समिति की ओर से सम्मानित किया गया. झारखंड प्रांत मे विहिप की ओर से चलाये जा रहे धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान के बारे मे चर्चा करते हुए प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने जानकारी दी कि धर्मरक्षा निधि समर्पण हिंदू समाज के सबसे निम्न और असहाय वर्ग के बीच सेवा कार्य को बढाने के उद्देश्य से जरूरी है.
बताया कि इसके तहत हजारीबाग मे विहिप की ओर से अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क छात्रवास चलाया जा रहा है. इसी तरह झारखंड के विभिन्न जिलों मे भी निशुल्क सेवा के कार्य निरंतर जारी है.
प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन ने विहिप जमशेदपुर महानगर को हर स्तर पर कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष बल दिया. कहा कि वर्तमान समय मे हमारी चुनौतियां बढी है और हिंदू समाज को सही दिशा दिखाने के लिए विहिप को मजबूत होना आवश्यक है.
बैठक मे जमशेदपुर मे निवास करनेवाले विहिप के प्रांत, विभाग, जिला और प्रखंड के अधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे, जहां सभी ने अपना धर्मरक्षा निधि समर्पण किया. कार्यक्रम मे विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मंत्री चंद्रिका, बजरंगदल महानगर संयोजक चंदन दास के अलावा प्रांत से देवेंद्र गुप्ता, अवतार सिंह गांधी, जनार्दन पांडेय, सविता सिंह सहित अन्य नगरों से कार्यकर्तागण उपस्थित हुए.

