‘होली में करें हर्बल रंगों का प्रयोग’ विषय पर गोष्ठी
● ग्राहक पंचायत महिला आयाम
जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘होली में करें हर्बल रंगों का प्रयोग’ था. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी जी के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया. उषा गुप्ता ने सबो का स्वागत किया एवं विषय प्रवेश कराया.
तत्पश्चात संगठन मंत्र का वाचन प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने किया. रूबी लाल ने कहा कि होली में पक्के रंगों का उपयोग ना करें, जहां तक हो सके गुलाल एवं फूलों से होली खेलने की कोशिश करनी चाहिए ताकि पक्के रंगों के नुकसानदेह केमिकल से बचा जा सके. कार्यक्रम का संचालन विजयालक्ष्मी ने किया. उन्होंने अपने कहा कि होली एक सौहाद्रपूर्ण त्यौहार है और इसे हम सबको मेल मिलाप के साथ मनाना चाहिए. जिला महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं कार्यकारिणी सदस्य सरोज कुमारी ने शांति मंत्र का वाचन किया. कार्यक्रम में लकी जी, बसंती जी, पिंकी सिंह, सोनी कुमारी, चंचल, प्रियंका, मीना गुप्ता, ममता, शांति देवी, प्यास देवी एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही.
